- स्थानीय लोगों की सहमति पर तहसील प्रशासन ने लिया निर्णय
चमोली। जनपद के कर्णप्रयाग नगर के सुभाषनगर मोहल्ले में एक जीर्णशीर्ण भवन से दुर्घटना की संभावना की शिकायत का तहसील प्रशासन ने संज्ञान लिया। जिस पर तहसील प्रशासन की टीम ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ के नेतृत्व में भवन का निरीक्षण किया। जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले की हल्का मोटर सड़क पर गेट लगाने की स्थानीय लोगों के साथ सहमति बन गई है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सुभाषनगर मोहल्ले में एक जीर्णशीर्ण भवन बारिश के चलते तिरछा हो गया है। जिससे यहां दुर्घटना की आशंका जताते हुए स्थानीय लोगों ने सुरक्षात्मक कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर तहसील प्रशासन के साथ नगर पालिका और लोनिवि के अधिकारियों के साथ भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसके बाद यहां स्थानीय निवासियों की सहमति पर भवन स्वामी की ओर से ध्वस्तीकरण किए जाने तक मोहल्ले की हल्का मोटर सड़क पर गेट लगाकर मौसम के अनुरूप आवाजाही की सहमति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों की सहमति के बाद यहां लोनिवि को गेट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भवन स्वामी को भी शीघ्र ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी