कोटद्वार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार की छात्राओं को होटल ग्रैंड कैलाश व रूप निखार पार्लर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया । समन्वयक पंकज कोठारी विजन इंडिया सर्विस प्रा लि के नेतृत्व में हुए टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी व ब्यूटी एंड वैलनेस शैक्षिक भ्रमण में होटल प्रबंधक गोविंद लड्धा व पार्लर प्रबंधक उमा रावत ने छात्र-छात्राओं को संबंधित क्षेत्र से जुड़ी तमाम जानकारियां दी। इस दौरान प्रधानाचार्या सुनीता मधवाल ने व्यवसायिक शिक्षा को बच्चों के लिए काफी लाभप्रद बताया व सरकार की चलाई गई व्यवसायिक शिक्षा को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के टूरिज़म एंड हॉस्पिटालिटी के प्रशिक्षक गौरव खेतवाल व ब्यूटी एंड वेलनेस की प्रशिक्षिका आरती शर्मा ने किया । इस दौरान अध्यापिका रिंकी डबराल, रंजना कुकरेती व अन्य भी उपस्थित रहे।

More Stories
सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर श्री महाराज जी को दी शुभकामनाएं
सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन