कोटद्वार । श्री सिद्धबली गुरुकुल संस्कृत विद्यालय कोटद्वार में महन्त दिलीप सिंह रावत के सानिध्य में गीता जयन्ती के शुभ अवसर पर विद्यालय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य एवं छात्रों ने सम्पूर्ण गीता का पाठ किया। तदुपरान्त सामुहिक रूप से यज्ञ किया गया। इस अवसर पर आचार्य डॉ रमाकान्त कुकरेती ने गीता जयन्ती के बारे विस्तार से बताया तथा उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य अशोक जोशी ने बताया कि गीता का अध्यन करने से मानसिक शांति मिलती है एवं जीवन धन्य हो जाता है। हम जो कुछ कर रहे हैं इससे सम्पूर्ण मानव एवं जगत का कल्याण होता है। सभी को इसके बारे विस्तार से बताने की जरूरत है। इस अवसर पर गिरीश चंद्र कोटियाल, शिक्षिका आंचल विष्ट एवं छात्र उपस्थित थे । अन्त में व्यवस्थापक डॉ रमाकान्त कुकरेती ने सभी छात्रों का एवं आचार्य वर्ग का धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा