पोखरी (चमोली)। चन्द्रशिला पट्टी तथा हापला घाटी के गांवों में जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने डीएम और डीएफओ से गुहार लगाई है।
बताते चलें कि चंद्रशिला पट्टी और हापला घाटी के गांवों इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक फैला हैं। इससे ग्रामीण फसलों की बर्बादी को लेकर हैरान परेशान हैं। किमोठा के प्रधान किमोठी ने इस समस्या के निदान के लिए जिलाधिकारी तथा केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि किमोठा, डुगर, बगथल, कांडई, रडुवा, जौरासी, तोणजी, मसोली, गुणम, पाटी जखमाला, नैल, नौली आदि गांवों में ं बंदरों, लंगूरों, सूअरों और भालुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। दिनदहाड़े बंदरों और लंगूरों के झुंड खेतों और घरों में घुसकर फसलों और खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचा रहे हैं। महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रात के समय सूअर और भालू खेतों में घुसकर सब्जियों और बची-खुची फसल को तबाह कर रहे हैं। प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने कहा कि इस तरह के हालातों से लोगों का खेती से मोह भंग होता जा रहा है। उंन्होनें कहा कि जंगली जानवरों से निजात दिलाकर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक