गोपेश्वर (चमोली)। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने माध्यमिक विद्यालयों का कलस्टर विद्यालयों में विलय करने पर विरोध जताया है।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता राकेश लाल तथा महामंत्री राजपाल सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने कलस्टर विद्यालयों में तमाम स्कूलों का विलय कर दिया है। इसके चलते स्कूलों के बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। इस तरह के आदेश से शिक्षकों, प्रधानाचार्यो, प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पद भी समाप्त हो जाएंगे। बच्चों को अपने घरों के विद्यालय में शिक्षा मिलने के बजाय दूरस्थ विद्यालयों में जाना पड़ेगा। पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति इस तरह की इजाजत नहीं देती। इसी लिए तो बच्चों के हित में दूरस्थ गांवों तक माध्यमिक विद्यालयों को खोला गया। अब कलस्टर विद्यालयों के बनने से बच्चों को 25 से 30 किमी तक का सफर करना पड़ेगा। गाड गदेरों के रास्ते यह संभव नहीं है। इससे भविष्य में युवाओं के रोजगार के अवसर भी बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि संघ इस मामले को गंभीरता से लेगा।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम