- उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों के लिए चेतावनी
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक (23 से 27 अगस्त) भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। चेतावनी मुख्य रूप से देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
प्रशासन ने नदियों और नालों के किनारे जाने से परहेज करने तथा आपात स्थिति में पुलिस और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। यात्रियों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करने की हिदायत दी गई है।प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए रेस्क्यू टीमें तैयार रखी गई हैं।

More Stories
एसपी रेखा यादव का सख्त एक्शन, PIT NDPS Act के तहत चंपावत में कुख्यात नशा तस्कर निरुद्ध, भेजा गया जिला कारागार अल्मोड़ा
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बेहतर घर, जर्जर आवासों की जगह बनेंगे आधुनिक क्वार्टर
बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें