कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में सत्र 2023-24 के लिए शिक्षक अभिभावक संघ का गठन कर लिया गया है। इस संबध में महाविद्यालय सभागार में गुरूवार को आयोजित शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक में आम सहमति से हेमचंद्र पंवार को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जानकी पंवार को संरक्षक, जयदेव को उपाध्यक्ष, भगवत सिंह रावत को सचिव, मनोज कुमार अग्रवाल को उपमंत्री और मुस्तकीम अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि डॉ मानसी वत्स, डॉ रोशनी असवाल और डॉ मोहन कुकरेती को संघ का सदस्य चुना गया ।

More Stories
सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर श्री महाराज जी को दी शुभकामनाएं
सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन