रुड़की। वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम बदलने को लेकर चल रही भ्रांति पर विराम लग गया है। खुद इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने सीएम धामी से मिलने के बाद आज मीडिया को बताई। प्रेस क्लब हरिद्वार पहुंची वंदना कटारिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि प्रदेश सरकार स्टेडियम का नाम बदलने जा रही है, तो शुरू में उन्हें भी बुरा लगा, कि जिस सरकार ने प्रदेश की बेटी को यह सम्मान दिया कि उन्हीं के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा गया और उसे ही अब बदला जा रहा है। लेकिन जब मुझे सीएम धामी का फोन आया और मैं उनसे मिली, तो वह सभी बाते भ्रांति जैसी लगी। उन्होंने बताया कि सीएम धामी ने बड़े आश्वासन के साथ मुझे यह भरोसा दिलाया कि हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम किसी सूरत में बदला नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल स्टेडियम के खेल परिसरों के नाम रखे गए। बताया गया कि देहरादून, हल्द्वानी, रूदपुर एवं रोशनाबाद हरिद्वार के स्टेडियम के खेल परिसरों के नाम योगस्थली खेल परिसर रखा गया है।
बता दें कि वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम बदलने की चर्चा पर समूचे विपक्ष सहित कुछ सामाजिक संगठन भी पिछले कुछ दिनों से इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी पर आज विराम लगते हुए वंदना ने उन सभी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों का धन्यवाद करते हुए उनसे आह्वान किया है कि इस तरह का कोई विरोध ना करें। क्योंकि प्रदेश के मुखिया सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद इस पर स्पष्ट कर चुके है कि इस स्टेडियम का नाम नहीं बदला जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मास्टर सत्यपाल, सतीश कुमार, किशोर पाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम