देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक कक्षाओं की गृह परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के बाद टाइम टेबल जारी कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी। सुबह की पाली में कक्षा छह, सात और आठवीं की परीक्षाएं होंगी। जबकि दूसरी पाली में नवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा होगी। एससीईआरटी से तैयार परीक्षाओं के सुबह की पाली में कक्षा छह से आठवीं तक की होंगी परीक्षाएं । दूसरी पाली में होंगी नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं। प्रश्नपत्रों को सभी सीईओ को मुहैया करा दिया गया है। जिला स्तर पर इन्हें प्रिंट कराया जाएगा। इसके लिए सभी अफसरों को परीक्षाओं को लेकर जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गहरा दुःख व्यक्त
“महिला आयोग आपके द्वार” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा समस्त जनपदों में शुरू होगा ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान