गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला तथा पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने अपने-अपने घरों के पोलिंग बूथों पर मतदान किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा पत्नी मुन्नी भट्ट ने अपने गांव पोखरी ब्लॉक के ब्राह्मणथाला पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इसी तरह बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने भी अपने गांव पोखरी ब्लॉक के चौंडी मतदान केंद्र पर वोट डाला। पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी तथा जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रजनी भंडारी ने अपने गांव पोखरी ब्लॉक के ही नैलएथा पोलिंग बूथ पर मतदान किया। हालांकि रजनी भंडारी रानौ जिला पंचायत वार्ड से चुनाव लड़ रही है किंतु उनका गृह पोलिंग बूथ नैलएथा पड़ता है। इसके चलते उन्हें नैलएथा में ही वोट डालना पड़ा। कहा जा सकता है वह अपने लिए ही अपना वोट नहीं दे पाई।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक