उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम सिल्ला में आज सुबह एक दर्दनाक अग्निकांड हुआ है। शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी (गौशाला) में प्रातः करीब 8:40 बजे आग लग गई, जिससे 6 पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। अग्निकांड में 1 भैंस, 3 बैल, 1 गाय और 1 गाय का बछड़ा कुल 6 पशु आग की चपेट में आकर मर गए। साथ ही पूरी गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उप-निरीक्षक और पशु चिकित्सा विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने और आगे की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल – पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर
आर्य समाज स्थापना दिवस पर रामनगर में हवन-यज्ञ, आचार्य बिहारी लाल ने बताए धर्म के दस लक्षण
एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, तकनीकी कौशल पर हुआ बौद्धिक सत्र