कोटद्वार । बाल विकास परियोजना दुगड्डा में पोषण अभियान के अन्तर्गत एक विशाल जन जागरूकता पोषण रैली का आयोजन किया गया। रैली को खण्ड विकास अधिकारी दुगड्डा विधादत्त रतूड़ी, नगर निगम इंस्पेक्टर सुनील चौधरी एवं विधानसभा अध्यक्ष के पीआरओ मणिराम शर्मा के द्वारा सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । रैली का संचालन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवाली एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर संतोषी गुसाईं के द्वारा किया गया। रैली कौडिया कैंप से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य चौराहों लालबत्ती एवं झंडाचौक से होती हुई तहसील परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। जन जागरूकता रैली के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरियों को उनके बेहतर स्वास्थ्य, उचित पोषण एवं शिक्षा का संदेश दिया गया। रैली में नगर निगम क्षेत्र की समस्त आंगनवाडी कार्यकर्त्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा पोषण सम्बंधी पोस्टर एवं नारों के द्वारा जनता को जागरुक किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में किया प्रतिभाग
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
बागेश्वर में दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, दैनिक उत्पादन 1640 लीटर से बढ़कर 2200 लीटर, महिलाओं की भागीदारी से डेयरी क्षेत्र को मिली नई गति