तपोवन। तपोवन के भंगुल में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन एक बेहद उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले के साथ हुआ, जिसमें ITBP औली ने रविग्राम जोशीमठ को 7 रनों से शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ITBP औली ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी रविग्राम की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंततः 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए महिपाल रावत को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि रजत यादव को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ और ‘बेस्ट बैट्समैन’ के खिताब से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त विपुल नेगी को ‘बेस्ट बॉलर’ और ताशी नामगयाल को ‘बेस्ट फील्डर’ का पुरस्कार मिला। कुल 32 टीमों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट के समापन अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

More Stories
हिमालय की गोद में बसा रहस्यमयी माँ चंद्रवदनी शक्तिपीठ, जहां गिरा सती का कटीभाग, अश्वत्थामा का रहस्य आज भी जीवित
श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5304 मरीजों ने उठाया लाभ
श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5304 मरीजों ने उठाया लाभ