लैंसडाउन : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं। जहां भी जाते हैं, वहां की तसवीरें और विडियो जरूर शेयर करते हैं। पर्वतीय शांति, देवभूमि की पावन हवा और क्रिकेट का जुनून, कुछ ऐसा ही नज़ारा हाल ही में उत्तराखंड के लैंसडाउन में देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, जिसमें वे स्थानीय महिलाओं के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए रिजिजू ने लिखा “Uttarakhand is Spiritually Blissful” इस संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली संदेश के साथ केंद्रीय मंत्री ने लैंसडाउन की संस्कृति, समर्पण और सौंदर्य की सराहना की है। उन्होंने लिखा “यह सिर्फ एक मैच नहीं था, यह एक अनुभव था। स्थानीय महिलाओं के साथ बैट थामना, विकेट के पीछे हंसी-ठिठोली करना और मैदान के चारों ओर गूंजती तालियों की आवाजों से यह एक अद्वितीय पल बना। स्थानीय महिलाओं का जोश काबिले-तारीफ रहा।
गांव की महिलाओं ने जिस उत्साह से इस खेल में भाग लिया, उसने साबित कर दिया कि पहाड़ों की महिलाएं सिर्फ जंगल और जल लाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे मैदान में भी बराबरी की खिलाड़ी हैं। क्रिकेट खेलते हुए किरेन रिजीजू ने ना केवल खेल को बढ़ावा दिया, बल्कि उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं की ताकत और आत्मनिर्भरता को भी राष्ट्रीय मंच पर उजागर किया।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम