देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज साल 2022 की उत्तराखंड कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की गई। सचिवालय में हुई इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मंत्रिमंडल की बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्तावो पर मुहर लगी है।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी:
कैबिनेट ने विधवा, बुजर्ग पेंशन में इजाफा, 1200 से बढाकर 1500 रुपए हुई।
शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने पर मुहर लगाई है। शिक्षा मित्रों को अब 15 हज़ार रुपए से बढाकर 20 हज़ार रुपए हुआ।
आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को एक बार फिर राजभवन भेजा जायेगा।
कृषि व उद्यान विभाग के एकीकरण के लिए सहमति मामला सीएम को रेफर।
उद्यान विभाग के 94 बगीचों के जीर्णोद्धार के लिए अलग-अलग वर्गों में वर्गीकृत किया गया।
राज्य में 112 आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 224 डॉक्टरों के पदों को मंजूरी।
शुगर मिलों के मृतक आश्रितों को दी जाएगी नौकरी।
राज्य की स्वास्थ्य नीति को किया गया प्रत्याक्षित।
गंगोलीहाट को नगर पालिका परिषद बनाए जाने पर बनी सहमति।
प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
आयुष विभाग और होम्योपैथिक डॉक्टरों को विशेष हेल्थ पेंशन दिया जाएगा।
पेयजल और पेयजल संस्थान के कर्मियों को सरकार देगी रुकी हुई सैलरी।
गंगोलीहाट को नगर पंचायत से पालिका बनाया गया।
राज्य में लैंडस्लाइड और मिटिगेशन शोध संस्थान होगा स्थापित।
हल्द्वानी-ऋषिकेश में बनाए गए 500 बेड के कोविड वॉर्ड के लिए MoU आगे बढ़ाया जाएगा।
सघन पौधा केंद्र सेलाकुई में कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने को मंजूरी।
मंडी एक्ट में किया गया संशोधन, शुल्क घटाया गया।
फाइनेंशियल हैंड बुक संशोधन।
बिल्डिंग बाइलॉज में शिथिलता दी गयी है।
ADB की स्कीम के तहत देहरादून भूमिगत बिजली की लाइन के लिए पिटकुल और UPCL को टेंडर भारत सरकार के मानकों पर दिए गए।
गरुड़ में नगर पालिका कार्यालय के लिए निशुल्क भूमि आवंटित।
ऊधमसिंह नगर ने सिडकुल द्वारा किये गए सुधार कार्य के लिए PDW को ट्रांसफर हुई सड़कें।
More Stories
संस्कृत एवं संस्कृत शिक्षा की बेहतरी को सरकार प्रतिबद्धः डॉ0 धन सिंह रावत
सीएम धामी ने बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
उत्तरकाशी के ओडगांव में अनियमितताओं की खबरों का मंत्री गणेश जोशी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश