देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा खुङबुङा बिंदल क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता एवं गंगा सफाई इत्यादि के क्षेत्र में 7 दिन तक विशेष कार्य किया जाएगा। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर कुमुद सकलानी एवं कुल सचिव डॉक्टर लोकेश गंभीर द्वारा शिविर स्थल के लिए स्वयंसेवियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवियों के लिए आज विश्व मोटापा दिवस के उपलक्ष में विशेषज्ञों द्वारा एक व्याख्यान का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर वाणी शर्मा उपस्थित रही। शाम के समय स्वयंसेवियों द्वारा शिविर स्थल पर साफ सफाई का कार्य संपन्न किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दीपक सोम, डॉक्टर गीता रावत समेत 50 स्वयंसेवि भी उपस्थित रहे।

More Stories
SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास