लैंसडाउन । आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में छात्राओं के लिए पर्सनल हाइजीन व सैनिटेशन पर इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में एमएच लेफ्टिनेंट कर्नल पूनम यादव ने पांचवीं व नौवीं कक्षा की छात्राओं को पर्सनल हाइजीन व सैनिटेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर छात्राओं के किशोरावस्था संबधी प्रश्नों का निवारण किया गया। छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन और सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर मशीन का प्रयोग करने की सलाह दी गई। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की मदद से वे भविष्य में भी इस प्रकार के सत्र का आयोजन करते रहेंगे।

More Stories
विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं के लिए विदेशी भाषा प्रशिक्षण के नए बैच शुरू
सुर संध्या सांस्कृतिक सम्मान समारोह : विवेक नौटियाल और अमित खरे की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी