चमोली : बद्रीनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को स्वच्छ और उचित मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराने के लिए तहसील, बाट माप विभाग, जिला पूर्ति विभाग और खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने पीपलकोटी और ज्योतिर्मठ बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ज्योतिर्मठ में एक व्यवसायी की ओर से घरेलू रसोई गैस का उपयोग करते पाया गया। जिस पर व्यवसायी के विरुद्ध नियमनुसार कारवाई की गयी। वहीं पीपलकोटी में कालातीत सामग्री का मौके पर निस्तारण किया गया। ज्योतिर्मठ में टीम ने 46 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 5 दुकानों में अनियमितता व ओवररेटिंग पाए जाने पर चालान की करवाई की गई। टीम की ओर से व्यवसायियों को दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने, कलातीत समग्री न रखने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति