गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर के स्मिथ बिष्ट ने कामयाबी का परचंम लहराते हुए सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। गोपेश्वर गांव के ललित मोहन बिष्ट के बेटे स्मिथ बिष्ट ने अपने हुनर के बल पर सेना में लेफ्टिनेंट का पद ग्रहण कर दिया है। स्मिथ ने हाईस्कूल की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर से उत्तीर्ण की। इसके बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा श्री गुरूराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर से ही उत्तीर्ण कर कामयाबी का सिलसिला जारी रखा। ग्राफिक ऐरा इंस्टिट्यूट देहरादून से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद वह लगातार अपने मिशन को आगे बढ़ता रहा। इसके तहत बीते साल उसने सेना में टेक्निकल एंट्री शाॅर्ट सर्विस कमीशन में सफलता हासिल की। बिहार के गया से पासिंग आउट परेड के पश्चात स्मिथ को 1 गोरखा रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनाती मिली है। पासिंग आउट परेड में स्मिथ के पिता ललित मोहन बिष्ट तथा माता जया बिष्ट उसके कंधो पर स्टार पहना कर अभिभूत हुए। पिता ललित मोहन बिष्ट जीजीआईसी गोपेश्वर में प्रधानाचार्य हैं तो माता जया बिष्ट राजकीय प्राथमिक विद्यालय लासी में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। लेफ्टिनेंट पद पर तैनात होने की खबर पूरे गोपेश्वर में लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। स्मिथ के दोस्त और परिजन इस ओहदे पर आसीन होने पर बधाई दे रहे हैं। दोस्तों के अनुसार वह पढ़ाई में पहले से ही निपुण था। इसके चलते ही उसने सेना में अफसर बनने का सपना साकार किया है।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात