कोटद्वार । कण्वाश्रम महोत्सव आयोजन समिति की ओर से भाबर स्थित देश के नामदेवा चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्म स्थली कण्वाश्रम में एक फरवरी से कण्वाश्रम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। बुधवार को जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में समिति की आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि एक फरवरी को महोत्सव का आगाज विद्यालयों के छात्रों के मार्च पास्ट और संस्कृति विभाग के दलों की प्रस्तुतियों के साथ होगा। दो फरवरी को विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं सहित महिलाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। तीन फरवरी को प्रदेश के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों के साथ ही महोत्सव का समापन होगा।

More Stories
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, 18 अगस्त को देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद