कोटद्वार : एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने के लिए कड़े निर्देश दिये गये हैं जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या- 80/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित सुखदेव सिंह, वाद संख्या-5535/23, धारा-138 NI Act से सम्बन्धित रजनी व वाद संख्या-09/2022, धारा-125 CrPc से सम्बन्धित सन्दीप सिंह को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
नाम पता वारण्टी अभियुक्त
- सुखदेव सिंह पुत्र बलबीर सिं,ह निवासी- कुंआखेड़ा, थाना-बढ़ापुर जिला बिजनौर।
- रजनी पत्नी भीम सेन, निवासी-वार्ड नम्बर- 11 प्रजापति नगर, गाड़ीघाट, कोटद्वार।
- सन्दीप सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी-रतनपुर, कुम्भीचौड़, थाना कोटद्वार।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
- उपनिरीक्षक दीपक तिवारी
- उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट
- मुख्य आरक्षी बलदेव सिंह
- आरक्षी केहर गिरी

More Stories
19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक हो चुके 10 लाख पंजीकरण
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार