कोटद्वार : कोतवाली कोटद्वार पर बीते 4 सितम्बर को कोटद्वार निवासी एक युवती ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती कर वादिनी का वीडियो बनाकर उसे एडिट कर अश्लील बनाकर वादिनी एवं वादिनी के रिश्तेदारों को वीडियो भेजकर ब्लैक मेल किया जा रहा है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 227/2024, धारा 75 (2), 78 (2) बीएनएस, 66 डी0 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त कुनाल गौतम को दिल्ली फार्म से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
- कुनाल गौतम पुत्र दीनानाथ सिंह, निवासी खौड़ा कॉलोनी गाजियाबाद उ0प्र0।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 227/2024, धारा 75(2),78(2) बीएनएस, 66 डी0 आई0टी0
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक मनिभूषण श्रीवास्तव
- अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा
- मुख्य आरक्षी नरेन्द्र साइबर सेल
- आरक्षी चन्द्रपाल

More Stories
केंद्रीय बजट 2026-27 : नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू सरलीकरण, आसान बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर
सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
दीपक तोमर की धमाकेदार बल्लेबाजी से पावर पैंथर्स बनी ट्रियो कप 2026 की चैंपियन