कोटद्वार : बुधवार को यातायात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक मैक्स संख्या UK15TA0819 का चालक अपने वाहन को लालबत्ती चौक कोटद्वार से कौड़ियां चौक की तरफ तेजी और खतरनाक तरीके से चलाकर यातायात मे व्यवधान उत्पन्न कर रहा है। जिसने कुछ वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया है। इस सूचना पर यातायात निरीक्षक कोटद्वार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मैक्स संख्या UK 15TA 0819 को BEL रोड पर रोककर स्वांस परीक्षण किया तो वाहन चालक अभिषेक पुत्र खुशीराम निवासी कौड़ियां कैम्प कोटद्वार नशे शराब में वाहन को चलाने की पुष्टि हुई, चालक को हिरासत में लेकर वाहन को सीज किया गया। जिसको आवश्यक कार्यवाही के लिए कोतवाली कोटद्वार दाखिल किया गया।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम