कोटद्वार : उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के कुम्भीचौड़ (निकट कृष्णा पैलेस) क्षेत्र में खेतों के बीच करीब 375 मीटर लंबी अनियमित विद्युत लाइन और 10 खंभे लगाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर स्वप्निल जोशी, अवर अभियंता, 33/11 केवी उपसंस्थान, गिवईश्रोत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें विद्युत वितरण खंड, पौड़ी गढ़वाल से संबद्ध किया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें निगम के नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। आदेश अधीक्षण अभियंता रवि दुबार संजोरा द्वारा जारी किए गए और तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। यह मामला करीब एक हफ्ते पहले उठाया गया था, जिसमें कार्यवाही की गई है।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी