लैंसडौन। लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत कोटद्वार रेंज की लालपानी बीट में भड़की आग ने जंगल के काफी बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। सिद्धबली-कालागढ़ रोड से सटे इस क्षेत्र के जंगलों में दो-तीन दिनों से छिटपुट जगहों पर आग लगी देखी जा रही थी। रविवार की शाम को चली तेज हवाओं ने आग को अचानक भड़का दिया। देखते ही देखते आग बेकाबू हो फैलने लगी और बड़े इलाके में जंगल धू-धूकर जलने लगे। आग पर काबू पाने के लिए विभागीय टीमों के मौके पर मौजूद होने की बात कही जा रही है। अंधेरा हो जाने और आग का दायरा काफी फैल जाने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका था। तेज हवाओं का सिलसिला कुछ कम हो जाने से आग के फैलने की गति पहले के मुकाबले घट ज़रूर गई थी। आग की चपेट में आया जंगल रिहायशी इलाके के नजदीक होने के कारण वहां लोगों में डर का माहौल भी बना हुआ है।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल