देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आज आगामी वर्ष 2022 के लिए सार्वजनिक अवकाश (Holiday Calender 2022) की सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार, आगामी साल में 22 सार्वजनिक अवकाश और 18 निर्बन्धित अवकाश हैं। वहीं चुनावी साल में इगास पर अवकाश तो घोषित किया गया, लेकिन आगामी कैलेंडर में इसे शामिल नहीं किया गया है यानि 2022 में इगास के दिन अवकाश नहीं रहेगा। हालांकि छठ पूजा पर आगामी साल में भी अवकाश रहेगा।
आपको बता दें कि, प्रदेश में कई लम्बे समय से उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल पर छुट्टी की मांग होती आई है, इसको देखते हुए चुनावी वर्ष मैं सरकार ने पहली बार इगास पर छुट्टी तो दे दी, लेकिन एक बार फिर इसे अवकाश कैलेंडर की सूची में शामिल नहीं किया।
देखिए वर्ष 2022 की अवकाश सूची:
More Stories
उत्तरकाशी के ओडगांव में अनियमितताओं की खबरों का मंत्री गणेश जोशी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
भाजपा नेता धर्मवीर सिंह गुसाईं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य
ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त करने हेतु ग्राम्य विकास विभाग की अनूठी पहल, ‘गुल्लक’ कार्यक्रम का किया आयोजन