कोटद्वार । स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का प्रारम्भ ध्वजारोहण तथा वीरों के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ किया गया । महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके दोनों महा पुरूषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके विचारों को अपनाने के लिए कहा । वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर अरविन्द सिंह ने छात्र छात्राओं से इन महापुरुषों से अनुशासन की शिक्षा ग्रहण करने का विचार दिया । प्रोफेसर अशोक कुमार मित्तल ने गाँधी जी तथा शास्त्री जी के विषय में अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम संयोजिका डॉ कविता अहलावत ने दोनों महापुरुषों के विषय में सविस्तार जानकारी प्रदान की ।

More Stories
IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ