हल्द्वानी: अखिल भारतीय पंचायत परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महेंद्र नागर को उत्तराखंड राज्य का महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति परिषद के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय द्वारा अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संविधान की धारा 4(7)(आ) के अंतर्गत की गई है।
आदेश में सहाय ने आशा जताई कि महेंद्र नागर ग्रामीण स्वराज और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और इससे उत्तराखंड में पंचायती योजनाओं के प्रभावी संचालन और ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है। यह आदेश भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।


More Stories
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद