देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 2000 रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी। मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में भी राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा। सेना द्वारा राज्य में जो कैंप लगाए जाएंगे, उसमें राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा।



More Stories
एमकेवीएन स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में किया प्रतिनिधित्व
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए आवश्यक निर्देश
जिला अस्पताल में विश्व टीबी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान सम्मानित