प्रयागराज : महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग (Maha Kumbh Fire) लग गई। ये आग शास्त्रीय ब्रिज के नीचे सेक्टर 19 के इलाके में लगी। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय टेंट में आग लगी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीएम मोदी ने भी सीएम योगी से फोन पर बात की और मामले की जानकारी ली।

More Stories
रहस्यमय मृत्यु प्रकरण की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 17 जुलाई तक मांगे गए साक्ष्य एवं पक्ष
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया