पोखरी (चमोली)। चमोली जिले की जिला पंचायत की प्रशासक रंजनी भंडारी ने सोमवार को पोखरी विकास खंड के विभिन्न महिला मंगल दलों को सामग्री वितरित की गई।
प्रशासक ने महिला मंगल दल विनगढ़, वल्ली, भिकोना, तोणजी, रडूवा तथा किमोठा की महिलाओं को जिला पंचायत निधि से मैट, शामियाना, साउंड सिस्टम समेत अन्य सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। कहा कि इस तरह की सामग्री मिलने से शादी, व्याह, मुंडन संस्कार आदि सामाजिक कार्यों में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान ममद विनगढ की अध्यक्ष दीपा देवी, सतेंद्र नेगी, वीरेंद्र भंडारी, अमर सिंह, पार्वती देवी, शंकरी देवी, सरस्वती देवी, उर्मिला देवी, बबीता देवी, रितू देवी, सरिता देवी आदि महिलाएं मौजूद रहे।

More Stories
राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत