इस मौके पर पारदर्शिता सूचकांक के आधार पर वर्ष 2024 हेतु डॉ आर0 एस0 टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी सम्मान से चिकित्सा शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया। आज सचिवालय में आरटीआई क्लब देहरादून के पदाधिकारियों द्वारा यह सम्मान सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार को सौंपा गया। सचिव, चिकित्सा शिक्षा, डॉ आर0 राजेश कुमार द्वारा इस उपलब्धि हेतु चिकित्सा शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग अन्य क्षेत्रों में भी विशिष्ट उपलब्धियों के साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में एक आदर्श प्रस्तुतक रहा है।
उल्लेखनीय है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग वर्ष 2017 में यह पुरस्कार प्राप्त कर चुका है, तथा 2022-23 तथा 2023-24 के सूचना अनुरोध निस्तारण के आधार पर दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को राज्य सूचना आयोग द्वारा राजभवन में आयोजित समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट लोक सूचना अधिकारी सम्मान भी श्रीमती ऋचा, लोक सूचना अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला
हरिद्वार : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण