देहरादून: उत्तराखण्ड कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल के नेतृत्व में सरकारी राशन दुकानों में व्याप्त अनियमितताओं, जैसे गेहूं में अत्यधिक कचरा, नमक में रेत, साबूत मडुवा की मात्रा कम होना, दुकानों का समय पर न खुलना, और चावल में दुर्गंध जैसी समस्याओं के समाधान के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून को एक ज्ञापन सौंपा गया।
कौशल ने इस अवसर पर कहा कि प्रकोष्ठ ने जिला पूर्ति अधिकारी से इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि जनता को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि जनता लगातार शिकायत कर रही है कि राशन की दुकानें समय पर नहीं खुलतीं, जिसके कारण लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है, इससे उनका समय बर्बाद होता है और उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन सौंपते हुए कौशल ने जोर देकर कहा कि जनता की इन जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार हर विभाग में व्याप्त है। साथ ही, उन्होंने राज्य की जनता से अपील की कि जन समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आगे आएं।
इस अवसर पर पूनम कण्डारी, आनंद जगुड़ी, किशोर उनियाल, डॉ. संजय सिंह, वीरेंद्र पंवार, मीनाक्षी महर, सुशीला बेलवाल, हरेन्द्र बेदी, संदीप धुलिया, मान सिंह, अर्जुन शर्मा, बिरेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम