कोटद्वार। जनपद पौड़ी के कोटद्वार में लापता हुई एक महिला को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मार्च 2026 को वादी ने कोतवाली कोटद्वार में तहरीर देकर बताया कि उसकी चाची शोभा देवी (48 वर्ष), निवासी नींबूचौड़ कोटद्वार, सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन के साथ-साथ विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। इसी दौरान महिला के दुगड्डा क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने तत्काल वहां तलाश की, लेकिन उस समय महिला का पता नहीं चल सका।
बाद में आज सुबह महिला के दोबारा कोटद्वार क्षेत्र में घूमने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे ढूंढ निकाला और सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

More Stories
महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब, जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत
रूडकी : रहमतपुर में संघ का पथ संचलन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों का फूलवर्षा से स्वागत
यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर जन सामान्य मंच की बैठक, ‘काला कानून’ बताते हुए विरोध का ऐलान