देहरादून : मानसून की विदाई का वक्त आ गया है। माना जा रहा है कि मानसून राज्य से 15-20 सितंबर के बाद कभी भी विदाई ले सकता है। लेकिन, उससे पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 11 सितंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 12 और 13 सितंबर को राज्य के नैनीताल और चंपावत जनपदों में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
12 और 13 सितंबर को प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और चमोली जिले में 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

More Stories
तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर