देहरादून : प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीचे जहां एक ओर मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है । तो वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला दिक्कतें बढ़ा रहा है। अब प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। आईएमडी ने प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जारी किया है।
उत्तराखंड में ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि कुछ इलाकों में कोहरा परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दोपहर बाद कई इलाकों में बादल छा सकते हैं। सोमवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से छह जनवरी से मौसम बदलेगा। कल से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके सक्रिय होने से इसका प्रभाव 5 जनवरी से ही नजर आएगा। प्रदेश में 6 जनवरी से हल्की बारिश होने के आसार हैं। तो वहीं प्रदेश के 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

More Stories
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड का भव्य शपथ ग्रहण, डॉक्टरों की सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार का फोकस
भीषण सड़क हादसा : वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में 11 की मौत