उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे का कारोबार करने वालों के प्रति लगातार धर-पकड़ की कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में गत रात्रि को पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के देख रेख में एवं थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा तलाश कर सटीक जानकारी जुटाते हुये चैकिंग अभियान चलाकर बिट्टू सिंह पुत्र रामलाल निवासी भीतरी निवासी को स्थान मोरी रोड़ बड़ा पत्थर के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से 5.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग ₹200000 है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम
- उ0नि0 विनोद कुमार गोला
- कानि0 सत्यपाल
- कानि0 विशन

More Stories
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार