कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन गढ़वाल क्षेत्र के अंतर्गत विपणन प्रभाग कोटद्वार में प्रभागीय कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गये हैं। कार्यकारिणी में मुकेश बड़थ्वाल प्रभागीय अध्यक्ष, अमर सिंह प्रभागीय उपाध्यक्ष, हरीश चंद्र नौडियाल प्रभागीय मंत्री, अनीता रावत प्रभागीय उपाध्यक्ष, फूल सिंह प्रभागीय संयुक्त मंत्री, गोविंद सिंह प्रभागीय संगठन मंत्री और सुमन सिंह सजवाण प्रभागीय प्रचार मंत्री चुने गये। चुनाव अधिकारी सत्यपाल सिंह और पूरण सिंह राठौर की देखेरख में चुनाव संपन्न किए गए।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम” का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
जिला कांग्रेस ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर उनके दिए गए योगदान को किया याद
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगाया गया कैंप