कोटद्वार । कांग्रेस के पौड़ी जनपद के नगर निगम चुनाव प्रभारी जोत सिंह गुनसोला चुनावी तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार देर शाम को कोटद्वार पहुंचे। बुधवार को उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर हेमलता नेगी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी भी शामिल हुए । पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज में बदलाव का एक माध्यम हैं। हमें संगठन की शक्ति को पहचानकर मिल-जुलकर काम करना होगा। एकजुटता और मेहनत से ही हम जनता का विश्वास जीत सकते हैं। चुनाव प्रभारी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि जनता डबल इंजन सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है और सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें तो आगामी निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित है। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चुनाव में पार्टी को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

More Stories
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न
एनक्यूएएस प्रमाणन से दून जिला चिकित्सालय ने रचा इतिहास, 90.75 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, मरीजों को मिलेगी बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई जांच