चमोली : चमोली जिला प्रशासन द्वारा स्टार्सकेप्स और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से नक्षत्र सभा की अगली कड़ी बेनिताल घाटी में 08 से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम अद्वितीय खगोलीय अवलोकन, एस्ट्रो फोटोग्राफी सत्र, और सांस्कृतिक समर्पण का अनुभव प्रदान करेगा।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि प्रतिभागियों को इस बार शानदार तौरिड्स उल्का वर्षा देखने का मौका मिलेगा। साथ ही, नंदा देवी जैवमंडल रिजर्व के निकटता से स्थानीय वनस्पति और जीवों पर चंद्रमा के चक्रों के प्रभावों के बारे में जानकारी मिलेगी। यह कार्यक्रम सभी आयु समूहों के लिए खगोल विज्ञान को सुलभ और रुचिकर बनाने के लिए तैयार किया गया है। नक्षत्र सभा में शामिल होने के लिए https://starscapes-zone/benital&booking/ बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आसपास के ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़े, जिससे यह पर्यटन के साथ साथ आजीविका का स्रोत बनकर निकले।
बेनीताल में तीन दिनों तक चलने वाले नक्षत्र सभा में टेलीस्कोप से सूरज के दाग देखना, रॉकेट बनाना और उनको लांच करना, टेलीस्कोप के काम करने के तरीके को समझना, 3डी में विशेष एस्ट्रोनॉमी शो देखना, रात के आकाश का अवलोकन आदि दिलचस्प कार्यक्रम को शामिल किया गया है।








More Stories
अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन कमेटी को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का खेल, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.66 लीटर कोडीन सिरप समेत ट्रामाडोल व अल्प्राजोलाम बरामद, संचालक गिरफ्तार ……..
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी चोट, डोईवाला में मारखम ग्रांट से खेरी तक एमडीडीए का एक्शन, 77 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला दिया बुलडोजर