कोटद्वार । कोषागार कर्मचारी संगठन की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नरेन्द्र सिंह नेगी को अध्यक्ष, अवधेश चन्द्र को महामंत्री, नीरज नेगी को उपाध्यक्ष, मनीषा नेगी को महिला उपाध्यक्ष, आदर्श सिंह राणा को कोषाध्यक्ष, अमन सिंह रौथाण को मीडिया प्रभारी, सुमित रतूड़ी को सम्प्रेषक एवं नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक एवं सलाहकार के पद पर आशीष गोस्वामी एवं मनोज सती को चुना गया। नई कार्यकारिणी ने सहायक लेखाकार पद का वेतनमान 4600 करने की मांग, लेखाकार पद पर पदोन्नति कर ग्रेड वेतन 4800 की मांग, आईएफएमएस भत्ता का लाभ देने, बैंकों की भांति चतुर्थ शनिवार को अवकाश घोषित करने समेत विभिन्न मांगो के समाधान को प्रमुखता से उठाये जाने का दावा किया। चुनाव अधिकारी आशीष वर्त्याल, विपिन कुमार एवं जितेंद्र कुमार की देखरेख में चुनाव संपन्न हो गए। इस दौरान पंकज थपलियाल, सिम्मी राणा, श्वेता बिष्ट, अमित रावत, सोनिया जाटव, वर्षा वोहरा, राहुल चौहान, आयुष कुमार, राहुल गुंसाई एवं विकास चौहान मौजूद रहे।

More Stories
शीतकालीन यात्रा : आस्था के पथ पर नया अध्याय, पहाड़ पर शीतकाल में वीरानी नहीं, बल्कि यात्रियों के उत्साह के हो रहे दर्शन
विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम, दूरदर्शी व जनकल्याणकारी बजट – माला राज्य लक्ष्मी शाह
नई टिहरी में भूखंडों के म्यूटेशन कार्यों की समय-सीमा 15 दिन बढ़ी, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने नगरवासियों से समय रहते नामांतरण कराने की अपील की