देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने बिहार से कर्मठ नेता एवं बिहार सरकार मे मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी शुभकामना संदेश में कहा, “बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।” इसके अतिरिक्त पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने हार्दिक बधाई दी है।

More Stories
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन