थलीसैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में मतदाता साक्षरता क्लब ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को इतिहास विभाग के प्रभारी डॉ धर्मेंद्र यादव ने मतदाता शपथ दिलाई । इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मतदान हम सबका एक महत्वपूर्ण दायित्व है इसे हमें अवश्य ही पूरा करना चाहिए । इस वर्ष लोकसभा का चुनाव हो रहा है इसलिए हम सभी का यह एक सामाजिक उत्तरदायित्व बन जाता है न केवल स्वयं मतदान करें बल्कि अपने आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें । यह हमारा एक नागरिक कर्तव्य है ।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक