देहरादून: उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सिलक्यारा टनल हादसे की 1 वर्ष की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन उत्तरकाशी सहित बाबा बोगनाथ का धन्यवाद किया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्ष टनल में फंसे मजदूरों के सकुशल निकासी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की टीम यहां भेजी। इसके लिए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद डॉ अग्रवाल ने दिया।
डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा इस संपूर्ण अभियान के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा मजदूर की अपडेट मौके पर जाकर ली गई, उनकी निगरानी में संपूर्ण अभियान पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भी मौके पर कार्य किया गया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि बाबा बोगनाथ की कृपा से सभी श्रमिक से कुशल बाहर निकले टनल हादसे के 01 वर्ष की वर्षगांठ पर डॉक्टर अग्रवाल ने संपूर्ण घटनाक्रम को याद करते हुए इसके सकुशल संचालन के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

More Stories
स्थानांतरण एक्ट के अनुपालन की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा पत्र, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ अन्याय का आरोप, सेवा गणना में गड़बड़ी का मामला उठाया
बागेश्वर में बनेगा हिल हेरिटेज राज्य अतिथि गृह – सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
पेयजल शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, जल संस्थान कार्यालय का किया औचक निरिक्षण, ड्यूटी के दौरान घर पर मिले जेई को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन