- चेहरों पर मुस्कान बिखेरती जीआरपी, अपनों को मिलवाती जीआरपी
- अभी-अभी : जीआरपी ने फिर से 03 नाबालिक को किया चाइल्ड हेल्पलाइन लाईन के सुपुर्द
- माता-पिता की डांट से घर से नाराज होकर हरिद्वार पहुँचे बालक
हरिद्वार : रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के आदेशानुसार चल रही रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। चेकिंग के दौरान पुलिस को तीन नाबालिग बालक संदिग्ध अवस्था में स्टेशन परिसर में घूमते हुए मिले। तत्काल प्रभाव से शिशुपटल अधिकारी द्वारा तीनों बालकों को सुरक्षा की दृष्टि से संरक्षण में लेकर शिशुपटल केंद्र लाया गया।
एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर रूटीन चैकिंग की जा रही थी, दौराने चैकिंग 03 बालक संदिग्ध अवस्था मे घूमते हुए मिले,जिनको सुरक्षा की दृष्टि से शिशुपटल अधिकारी द्वारा संरक्षण में लेकर शिशु पटल केंद्र लाकर पूछताछ की गई, तो पता चला कि मम्मी पापा की डाट के कारण उक्त बालक अपने परिजनों से नाराज होकर उन्हें बिना बताए अपने घर मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंच गये। जीआरपी ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बच्चों की जानकारी उनके परिजनों तक पहुंचाई और बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तीनों बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन को विधिवत रूप से सुपुर्द किया गया। परिजनों के हरिद्वार पहुंचने पर सभी बच्चों को उनके सुपुर्द किया जाएगा।
पुलिस टीम
- हेड कांस्टेबल मोहित
- कांस्टेबल मुकेश कुमार
- अंकुर चौधरी

More Stories
क्रांतिकारी पत्रकार नरेन्द्र उनियाल की 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, कोटद्वार विकास के लिए जारी हुआ दृष्टि पत्र
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प; संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाईए
भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 06 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन