रुड़की। भवानी शंकर आश्रम रुड़की में सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर महंत रीमा गिरी जी और त्रिवेणी गिरी जी ने भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है और आज भगवान राम मंदिर में विराजमान हुए हैं यह भगवान राम में विश्वास करने वाले हर भक्त के लिए अत्यंत हर्ष और उत्साह का दिन है। इस दौरान आश्रम में भक्तों ने कीर्तन भजनों का आयोजन किया। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।



More Stories
हिमालयी सुरक्षा के लिए मजबूत पूर्व चेतावनी प्रणाली के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
राज्यपाल ने आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम