गोपेश्वर (चमोली)। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजनाओं में कार्यरत स्थानीय युवाओं को एचसीसी कंपनी ने बिना कारण बताए बाहर कर दिया है। इससे उनके सम्मुख रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। टीएचडीसी की कार्यदायी संस्था एचसीसी में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जा रहा था। इसके चलते अपनी सेवाएं देकर स्थानीय युवक रोजगार हासिल कर रहे थे। हिंदुस्तान कंस्ट्रशन कंपनी की ओर से स्थानीय युवकों को बिना कारण बताओ नोटिस के 10 श्रमिकों को हटा दिया गया है। इससे युवाओं के सामने रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हो गया है। प्रभावित युवाओं ने आरोप लगाया कि कंपनी का कार्य अभी जारी है। इसके बावजूद बिना कारण बताओं नोटिस के ही उन्हें काम से बेदखल कर दिया गया है।
नगर पंचायत पीपलकोटी की अध्यक्ष आरती नवानी ने कहा कि कंपनी की ओर से स्थानीय युवाओं को बाहर का रास्ता दिखाना किसी के गले नहीं उतर पा रहा है। परियोजना के लिए स्थानीय लोगों ने जल, जंगल तथा जमीन दी है। परियोजना में बाहरी लोगों को रोजगार मिल रहा है और उन्हें काम से हटा दिया गया है। कहा कि स्थानीय लोगों को वापस नहीं लिया गया तो परियोजना प्रभावित आंदोलन को विवश होंगे।

More Stories
कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां
स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा, एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें
मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत – सौरभ बहुगुणा