नैनीताल : बीती रात हुई एक घटना के बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। तल्लीताल व्यापार मंडल ने विरोध में सुबह बैठक के बाद दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक बंद का ऐलान किया, लेकिन बाद में पूरे दिन बाजार बंद रखने का फैसला लिया। व्यापारी बाजार में धरने पर बैठे हैं।
व्यापारियों का आक्रोश और लंगर की व्यवस्था
तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति साह ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों को सख्त सजा की मांग की। धरने में शनि आनंद, दिनेश कर्नाटक, राजेंद्र मनराल, ममता जोशी, नासिर खान और राजेंद्र बिष्ट सहित कई लोग शामिल हुए। पर्यटकों की सुविधा के लिए क्रांति चौक पर लंगर लगाया गया, जहां आलू-पूरी का वितरण किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
बुधवार रात नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव भड़क उठा। रात 9:30 से 12:30 बजे तक सड़कों पर हंगामा हुआ। एक बुजुर्ग ठेकेदार उस्मान पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा। इस खबर के फैलते ही भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर जमा हो गई।
हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और विरोध करने वालों पर हमला किया। पुलिस को गाड़ी पड़ाव में उपद्रवियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति