संभल : उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के भोपतपुर में सड़क किनारे बैठे नाै लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो मैक्स वाहन ने रौंद दिया। इसमें गांव भोपतपुर निवासी लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (33), पूरन की मौत हो गई। ओमप्रकाश (40), गंगा प्रसाद (45), निरंजन (30), जमुना सिंह घायल हो गए।
दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि सभी सड़क किनारे बैठे थे। गवां की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और पलट गई। सभी घायलों को सीएचसी रजपुरा पहुंचाया गया।
जानकारी मिलने पर लोग भड़क उठे और उन्होंने जाम लगा दिया। SP कृष्ण विश्नोई ने बताया कि सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजें गए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। डीएम राजेंद्र पेंसिया भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

More Stories
डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही