ऋषिकेश : IDPL पुलिस चौकी क्षेत्र में गोल चक्कर के पास झाड़ियां से एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। देहरादून से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। SSI विनोद कुमार ने बताया की गोल चक्कर के समीप झाड़ियों में करीब 45 वर्षीय महिला का शव होने की जानकारी पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी कविंद्र राणा मौके पर पहुंचे। हत्या की आशंका को देखते हुए देहरादून से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

More Stories
डीएम सविन बंसल का शिक्षा मॉडल हर कक्षा में अब स्मार्ट तकनीक; सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति की शुरुआत
नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग के कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा – डीएम गौरव कुमार
औली विंटर कार्निवल : बर्फीली ढलानों पर पहली बार दिखेगा संस्कृति का संगम